सिंगरौली : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उमंग दिवस के अवसर पर सिंगरौली पुलिस ने जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालक-बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।एसपी सियाज केएम के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध और नशे से बचाव की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा शाखा द्वारा शाउमावि जयंत एवं कन्या उमावि बैढ़न में निरीक्षक प्रीति साकेत ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के संबंध में जानकारी दी।
छात्राओं को समझाइश दी गई कि अनुचित स्पर्श, उत्पीड़न, धमकी अथवा ऑनलाइन अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को सूचना दें। चौकी गोरबी पुलिस ने ग्राम करेला के स्कूल के छात्रों को नशे एवं गलत संगति से दूर रहने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने की समझाइश दी। वहीं शाउमावि शाहपुर, नवजीवन विहार में विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों और नशे से बचाव की जानकारी दी गई।
