जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारत के जय मीणा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुष सॉफ्ट टेनिस में भारत को पहला मेडल दिलाया। सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार के बाद उन्हें कांस्य पदक मिला।

क्वार्टर फाइनल में मीणा ने शेरविन नुगुइट के खिलाफ शानदार वापसी की थी। निर्णायक गेम में 3-5 से पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक जीतकर 4-3 से जीत दर्ज कर मेडल पक्का किया था।

*क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस तक का सफर*

मीणा का सफर दिलचस्प है। पहले वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन देवास के पायनियर पब्लिक स्कूल में सॉफ्ट टेनिस कोर्ट देखकर उनका रुझान बदला। पहले बॉल बॉय बने, फिर खुद खेलना शुरू किया। 14 साल की उम्र में जापान में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला।

2022 में गुजरात नेशनल गेम्स में पुरुष सिंगल्स गोल्ड जीता, फिर 2025 में नेशनल चैंपियन बने। 2024 में आध्या तिवारी के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप मिक्स्ड डबल्स में भारत को पहला ब्रॉन्ज दिलाया और 2025 में एशियन चैंपियनशिप में 4 मेडल जीतकर पहले भारतीय पदक विजेता बने।

Next Post

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर

Wed Sep 23 , 2026
नागोया। भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। यह एशियन गेम्स में उनका पहला पदक है और 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत का पहला मेडल है। मीराबाई ने स्नैच […]

You May Like