
झाबुआ। श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति, राजगढ़ नाका मित्र मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर प्रथम कार्ययोजना बैठक ग्राम भोयरा में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवरात्रि महोत्सव की रूपरेखा, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्य विभाजन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही गत वर्ष के महोत्सव का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बैठक में समिति के संरक्षक श्री ओम शर्मा जी ने युवाओं की भूमिका एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठनात्मक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं श्री शैलेष दुबे जी ने महोत्सव के सफल संचालन एवं बेहतर प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक के अंत में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नागरसिंह चौहान जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए समाजहित, सांस्कृतिक मूल्यों एवं संगठित प्रयासों के साथ भव्य एवं अनुशासित नवरात्रि महोत्सव आयोजित करने का मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया, जिला उपाध्यक्ष श्री गोलू उपाध्याय, जिला मंत्री श्री बबलू सकलेचा, जिला पंचायत सदस्य श्री बहादुर हटिला, श्री वालसिंह मसानिया सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में युवा प्रभाग के श्री वरुण सकलेचा जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
