योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

अयोध्या, 3 सितम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।

उन्होने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की इसके साथ ही उन्होंने राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी का सितम्बर महीने में पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 9 जुलाई को पौधरोपण महा अभियान के शुभारंभ अवसर पर यहां आए थे।

 

 

Next Post

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के चीन रवाना होने पर बवाल, जकार्ता में महिलाओं ने किया झाड़ू लेकर विरोध प्रदर्शन

Wed Sep 3 , 2025
जकार्ता, 03 सितंबर (वार्ता) इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पुलिस के दुर्व्यवहार और सरकारी खर्चों की बर्बादी के विरोध मेंगुलाबी रंग के कपड़े पहने और झाड़ू लिए सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को संसद तक मार्च निकाला। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी युवा मोटरसाइकिल टैक्सी चालक अफ़्फ़ान कुर्नियावान की पुलिस […]

You May Like