रैपिडो चालक पर चाकू से किया हमला, एक्टिवा सवार बदमाश फरार

इंदौर. व्यस्ततम पलासिया चौराहे पर बीती रात एक रैपिडो चालक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. एक्टिवा पर सवार अज्ञात बदमाश ने पीछे से वार कर चालक को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया.

घायल युवक की पहचान अब्दुल वाहिद निवासी ओल्ड राजमोहल्ला के रूप में हुई है. वह रैपिडो चालक है और रात के समय ड्यूटी पर था. पलासिया चौराहे से गुजरते समय पीछे से आए एक्टिवा सवार बदमाश ने बिना किसी विवाद के उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से चौराहे पर अफरा तफरी मच गई. घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

प्रदूषण भारत की अर्थव्यवस्था के लिए टैरिफ से भी बड़ा खतरा

Thu Jan 22 , 2026
दावोस। विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक रही गीता गोपीनाथ ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा आर्थिक जोखिम वैश्विक टैरिफ या व्यापार बाधाएं नहीं, बल्कि बढ़ता प्रदूषण है। गीता […]

You May Like