नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक न्यायिक अधिकारी को पदोन्नत कर दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्ति करने के अलावा आंध्र प्रदेश, कलकत्ता, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक उच्च न्यायालयों के अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है।
इन नियुक्तियों के अलावा सात अतिरिक्त न्यायाधीशों के कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।
केंद्रीय विधि एवं मंत्रालय ने अलग अलग अधिसूचनाएं जारी कर ये जानकारी दी। उनके अनुसार, न्यायिक अधिकारी विमल कुमार यादव को पदोन्नत कर दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायमूर्ति हरिनाथ नुनेपल्ली, न्यायमूर्ति किरणमयी मांडव, न्यायमूर्ति सुमति जगदम और न्यायमूर्ति न्यापति विजय को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन और न्यायमूर्ति अपूर्व सिन्हा रे को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है।
कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरुसिद्धैया बसवराज को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिस्वरूप चौधरी, न्यायमूर्ति प्रसेनजीत विश्वास, न्यायमूर्ति उदय कुमार, न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य, न्यायमूर्ति पार्थ सारथी चटर्जी और न्यायमूर्ति मो. शब्बर रशीदी का कार्यकाल 31 अगस्त 2025 से एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है
