महिला से झपटमारी

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी के गेट नम्बर 1 एवं गेट नम्बर 2 के बीच दो लुटेरे महिला के गले में झपट्टामार मनचली (हार) लूटकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक कमला बर्मन 40 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर गली नम्बर 1 माढ़ोताल ने लिखित शिकायत की कि वह एवं उसके पति शारदा बर्मन उसकी बेटी लक्ष्मी बर्मन के घर गोहलपुर में बेटी से मिलने एंव रिश्तेदारी में आयी थी.

आटो जैसे ही कृषि उपज मंडी के गेट नम्बर 1 एवं गेट नम्बर 2 के बीच रात लगभग 8 से 8-30 बजे के बीच पहुॅचा तभी पीछे से 2 लडक़े गाड़ी से आये और उसके गले में पहनी 2 मनचली और एक मनचली का लॉकेट झपटकर भाग गये। लिखित शिकायत पर धारा 304 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Next Post

टीआई ने किया पथराव, युवक घायल

Thu Jun 12 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला रामपुर में टीआई ने एक घर में पथराव कर दिया जिसमें युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रकाश बेन 54 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पार्लर की दुकन में काम करता है। बीती देर रात अपने घर […]

You May Like