
इटारसी। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सुबह सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के विद्याथियों द्वारा तिरंगा मार्च निकाला गया।
इस रैली में लगभग 800 विद्याथियों, एन. सी. सी. के छात्र-छात्राएँ एवं प्राचार्या सिस्टर पुष्पा सहित सभी षिक्षक – षिक्षिकाएँ भी शामिल थे बच्चों के हाथों में तिरंगा झंड़ा लहरा रहा था। तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, तिरंगा हमारी जान है, भारत की पहचान है जैसे नारे लगाए गए। शाला के विद्यार्थियों ने कुषलतापूर्वक बैंड बजाते हुए मार्च किया ।
यह तिरंगा मार्च सुबह 8ः30 बजे ध्यानचंद चौराहा से प्रारंभ हुआ । यह रैली स्टेट बैंक चौराहा, सिंधी कॉलोनी, पगारे जी की चाल, चामुंडा चौराहा, गांधी ग्राऊँड, गोंची तरोंदा पेट्रोल पम्प से होते हुए वापस 11 बजे स्कूल पहुँचा। इस मार्च में कॉन्वेंट स्कूल के साथ मेहरागाँव सरपंच श्री जितेन्द्र पटैल जी एवं पंचायत के अन्य सदस्यों ने शामिल होकर देषभक्ति का परिचय दिया।
पूरी रैली में छात्र – छात्राओं ने उमंग, उत्साह व जूनून से भाग लेकर नगरवासियों को राष्ट्र प्रेम का संदेष दिया ।
अंत में प्राचार्या सिस्टर पुष्पा द्वारा सरपंच एवं पंचायत सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया । रैली का समापन स्कूल में सिस्टर प्राचार्या के देष प्रेम से ओत प्रोत उत्साह वर्धक संबोधन द्वारा हुआ।
