सतना: जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्की रेलवे स्टेशन के निकट स्एथितइत सुनसान दुकान में गभीर घायल अवस्था में मिले युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों द्वारा धारदार हथियार से हत्या किए जाने के गंभीर आरोपी लगाये गए है। जिले देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बघेलान के तिउनी निवासी राजबहोर कोरी उम्र 24 वर्ष सोमवार रात तुर्की रेलवे स्टेशन के पास एक सुनसान दुकान में घायल अवस्था में मिले थे। जिसे देखते हुए उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहांं मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में मृतक के पिता संतोष कोरी ने बताया कि सोमवार दोपहर राजबहोर अपने परिवार के साथ आधार कार्ड बनवाने घर से निकले थे। कुछ कागजात कम होने के कारण वह परिवार को एक मंदिर के पास बैठाकर घर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। देर शाम जब परिवार अकेला घर लौटा, तो परिजनों को राजबहोर की चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान राजबहोर तुर्की रेलवे स्टेशन के समीप सुनसान दुकानों में से एक दुकान के अंदर घायल अवस्था में मिले। पिता संतोष कोरी के अनुसार, उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की धारदार हथियार से हत्या की गई है और वे वारदात की निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं।
चिकित्सकीय पैनल ने किया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर मनोज दीक्षित, फोरेंसिक अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह और रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और पुलिस द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। इसी कड़ी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम रीवा में तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा कराया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
