सांसद भारत सिंह ने लोकसभा में उठाया बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था और एसटीपी प्लांट के आधुनिकीकरण का मुद्दा

ग्वालियर: ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जन-स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र की बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। कुशवाह ने कहा कि ग्वालियर एक ऐतिहासिक, शैक्षणिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन आज भी शहर के अनेक हिस्सों में कच्चे नाले और अनियोजित सीवेज व्यवस्था है। इन खुले नालों के कारण डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मानसून के दौरान कच्चे नालों में जलभराव के कारण उनका पानी सड़कों पर आ जाता है, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि खुले नालों में गिरने से नागरिकों की मृत्यु जैसी दुखद घटनाएं भी सामने आती हैं। उन्होंने विशेष रूप से डबरा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा डबरा में मानसून के दौरान कच्चे नालों के कारण प्रतिवर्ष जन-धन की हानि होने की घटनाएं होती है। कुशवाह ने पर्यावरण प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्वालियर का अधिकांश सीवेज बिना किसी शोधन के सीधे नदियों और जल स्रोतों में प्रवाहित हो रहा है, जिससे भू-जल भी प्रदूषित हो रहा है
सांसद भारत सिंह ने केंद्र सरकार और शहरी विकास मंत्रालय से मांग की है कि अमृत 2.0 योजना और अन्य शहरी विकास योजनाओं के तहत ग्वालियर के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं। जिससे शहर में चरणबद्ध समग्र ड्रेनेज नेटवर्क बनाया जा सके और और पुराने कच्चे नालों को पक्के, सुरक्षित और ढके हुए ड्रेनेज सिस्टम में बदला जाए। इसके साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का अपग्रेडेशन किया जाए। सांसद कुशवाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार इस गंभीर मुद्दें पर जल्द ही ठोस निर्णय़ लेगी।

Next Post

शेयर बाजारों में फिर भारी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1,837 अंक का गोता

Mon Mar 23 , 2026
मुंबई, 23 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को एक बार फिर पश्चिम एशिया का संकट हावी रहा और बीएसई का सेंसेक्स 1,836.57 अंक (2.46 प्रतिशत) लुढ़ककर 21 महीने के निचले स्तर 72,696.39 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 601.85 अंक यानी 2.60 प्रतिशत […]

You May Like