दमोह: गैसाबाद पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, खमरगौर हाईस्कूल में छात्रों को दिया नशामुक्ति का संदेश

हटा, दमोह, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत सोमवार को गैसाबाद पुलिस ने खमरगौर हाईस्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर एएसआई गोदन सिंह, आरक्षक सोनू कुर्मी और स्कूल प्राचार्य सुनील विश्वकर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करने और अपने साथियों को भी नशे के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

Next Post

सिक्किम सुरंग हादसा: शाह ने मुख्यमंत्री से बात कर जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

Tue Jul 21 , 2026
नयी दिल्ली 21 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मंगलवार को बात कर राज्य के नामची जिले में भूस्खलन के कारण सुरंग के ढहने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली है और केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन […]

You May Like