रविदास समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर:गुरु रविदास धाम, ग्वारीघाट के आह्वान पर रविदास समाज के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी मुन्नीलाल अहिरवार के परिवार पर कथित हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। पीड़ित पक्ष के अनुसार 25 सितंबर की रात गणेश विसर्जन के बाद राजा रसगुल्ला वाली गली में यश अहिरवार और युवराज के साथ कपिल सोनकर, राहुल सोनकर व अंशुल रैकवार ने मारपीट की, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं।

मामले में कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 0409/26 दर्ज है। वहीं 26 सितंबर की रात रवि नगर, गढ़ा फाटक क्षेत्र में ई-रिक्शा में तोड़फोड़ और घरों पर पथराव का आरोप लगाया गया है। इस दौरान इमारती अहिरवार के सिर पर तलवार से वार किए जाने से गंभीर चोट आई, जबकि दीपक अहिरवार के हाथ में चोट लगने पर ऑपरेशन किए जाने की जानकारी दी गई है। मामले में लॉर्डगंज थाने में अपराध क्रमांक 0676/26 दर्ज है। ज्ञापन में दोनों मामलों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा देने की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने पीड़ित पक्ष के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी।

Next Post

हितकारिणी महोत्सव में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर: हितकारिणी सभा विद्या परिषद द्वारा आयोजित हितकारिणी महोत्सव-2026 के तहत हितकारिणी नर्सिंग महाविद्यालय सभागार में विद्यार्थियों के बीच एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नीतू पाण्डे, विशिष्ट अतिथि हितकारिणी विद्या परिषद अध्यक्ष समर सिंह गायकवाड़ तथा अध्यक्षता परिषद सचिव जयेश […]

You May Like