छतरपुर। नगर के एक्सीलेंस स्कूल परिसर में आयोजित पुस्तक मेले में अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जिला पंचायत सीईओ ने मेले का औचक निरीक्षण किया, जहां अभिभावकों ने एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध न होने की शिकायत की।
शिकायत मिलते ही सीईओ ने जिला शिक्षाधिकारी को तत्काल संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई करने और आवश्यक किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई गई और अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक पाठ्य सामग्री मिल सके।
