आंध्र प्रदेश में स्कूल बस पलटी , 25 छात्र बाल-बाल बचे

एलुरु 06 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में एलुरु जिले के पेदाकमनापुडी गांव में बुधवार को एक स्कूल बस खेत में पलट गयी लेकिन उसमें सवार 25 छात्र बाल-बाल बच गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रों को स्कूल से उनके घरों को लेकर जा रही बस का स्टियरिंग रॉड टूट गया जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से उतरकर एक खेत में पलट गयी। खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और बस का शीशा तोड़कर छात्रों को बस से बाहर निकाला। घटना में पांच छात्रों को मामूली चोटें आयी है।

छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर बसों के रखरखाव पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद, चौथा दल धारचूला में रोका गया

Wed Aug 6 , 2025
नैनीताल, 06 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं में बादल फटने का कहर फिलहाल बुधवार शाम को थम गया लेकिन उसका असर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर पड़ा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा बुधवार को धारचूला से आगे नहीं बढ़ पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा का 48 सदस्यीय चौथा दल […]

You May Like