840 नये अधिवक्ता हुए नामांकित, दो की सनद बहाल

जबलपुर: मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद में नामांकन समिति-ए की बैठक संपन्न हुई। जिसमें 840 नये अधिवक्ता नामांकित किये गये, साथ ही दो की सनद पुन: बहाल की गई।नामाकंन समिति-ए की बैठक में परिषद के वाईस चेयरमेन आरके सिंह सैनी, राजेश कुमार शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी उपस्थित रहे। नामांकन समिति-ए द्वारा अधिवक्ताओं के हितार्थ कार्य करते हुये नवीन नामांकन आवेदन फार्मों पर विचारोपरांत लगभग 840 नामांकन आवेदनों पर अपने हस्ताक्षर से पंजीयन कर मुहर लगाकर नये अधिवक्ताओं को नामांकित किया गया व दो की सनद पुर्नबहाली कर मुहर लगाई गई।

साथ ही तीन आवेदकों के नामांकन फार्म में त्रुटि पाई गई जिस पर उनके फार्मो को रोका गया एवं संबंधित आवेदक को दूरभाष पर सूचित किया गया। बैठक के दौरान कार्यकारी सचिव नीलेश जैन, प्रभारी अधीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय, अशरफ अली, प्रणय खरे, अंकित सेन, इत्यादि उपस्थित रहे। वाईस चेयरमेन श्री सैनी ने सभी नये अधिवक्ताओं को बधाई देते हुये विधि जगत में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post

लापरवाही छिपाने विकास के बोर्ड में छेड़छाड़

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर: विकास कार्य की इबारत की धज्जियां लोक निर्माण विभाग के अधिकारी किस कदर उड़ा रहे हैं इसकी पोल मंत्री की तस्वीर वाले स्वीकृति बोर्ड ने खोल दी। बोर्ड के मुताबिक गुलौआ चौक से नब्बे क्वार्टर तक सड़क के डामलीकरण का 820 मीटर लंबी सड़क तक करीब 95.47 लाख की […]

You May Like