राष्ट्रपति 21 जून को कूनो नेशनल पार्क आएंगी, पार्क सख्त सुरक्षा घेरे में

ग्वालियर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। अपने 5 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के तहत वह 21 जून की शाम को ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा कूनो पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद, 22 जून की सुबह वे नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और फिर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सख्त सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण यात्रा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। संभागायुक्त भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों का जायज़ा ले चुके हैं।गौरतलब है कि कूनो में चीता पुनर्वास परियोजना चल रही है। राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान बोत्सवाना से लाए गए शेष चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

Next Post

शिवसेना यूबीटी में सियासी हलचल: संजय राउत ने सांसदों के साथ होने का किया दावा, पाला बदलने वालों को दी इस्तीफा देने की चुनौती

Wed Jun 17 , 2026
मुंबई | शिवसेना (उद्धव गुट) में टूट की अटकलों के बीच संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी सांसद उद्धव ठाकरे के साथ हैं और कहीं नहीं जा रहे हैं। राउत ने कहा कि सांसदों ने कसम खाई है कि शिवसेना उनकी मां है। […]

You May Like