इंदौर: प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और शहरों की आधारभूत संरचना के निर्माण को लेकर एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव का बीसीसी में कल आयोजन होगा। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम भविष्य में शहरों का निर्माण थीम पर आधारित है. कार्यक्रम राज्य में शहरी एवं रियल एस्टेट विकास में निरंतर निवेश को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है.
इस अवसर पर स्मार्ट अर्बनाइजेशन, इन्फ्रास्ट्रख्र प्लानिंग, रियल एस्टेट, ग्रीन बिल्डिंग्स, स्वच्छता, ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और मेट्रो रेल सिस्टम जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे. कॉन्क्लेव का एक मुख्य आकर्षण अर्बन डेवेलपमेंट एक्सपो होगी, जिसमें शहरी आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएग.
आज कॉन्क्लेव के नोडल अधिकारी एस. कृष्ण चैतन्य ने एक्सपो और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया. कॉन्क्लेव में एमपी मेट्रो, आईडीए और इंदौर नगर निगम प्रमुख प्रदर्शकों में शामिल होंगे. इसके साथ ही मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड, यूडीए, बीडीए, एमपीआईडीसी, एनएचएआई, हुडको, एमपीएसईडीसी, क्रेड़ाई, होटल एसोसिएशन, आईजीबीसी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जैसे विभाग शामिल होंगे.
