इश्क का गुलाम पर सौंदर्या शर्मा का डांस सौंदर्या शर्मा ने ‘इश्क का गुलाम’ पर किया डांस

मुंबई, 27 सितंबर (वार्ता) वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ के गाने ‘इश्क का गुलाम’ पर अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने डांस वीडियो साझा कर फिल्म के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया है।सौंदर्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए वीर पहाड़िया को टैग किया और लिखा, “लाल परी भी हुई, इश्क का गुलाम।” उन्होंने आगे लिखा, “ये तुम्हारे लिए है, अब और इंतजार नहीं कर सकती। ढेर सारी शुभकामनाएं।”
सौंदर्या का यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब ‘प्रेम कीटाणु’ की रिलीज की तैयारियां चल रही हैं। फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘इश्क का गुलाम’ को मिल रहे रिस्पॉन्स के बीच सौंदर्या के डांस वीडियो से फिल्म और गाने को लेकर चर्चा बढ़ी है।
वीर पहाड़िया अभिनीत ‘प्रेम कीटाणु’ में रोमांस, युवा ऊर्जा और ड्रामा देखने को मिलेगा।

.....

Next Post

'देवरा: पार्ट 1' के दो साल, जाह्नवी कपूर के तेलुगु डेब्यू की यादगार शुरुआत

Sun Sep 27 , 2026
मुबई, 27 सितंबर (वार्ता) जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ की रिलीज को दो वर्ष पूरे हो गए हैं। 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई कोराताला शिवा निर्देशित यह एक्शन ड्रामा फिल्म जाह्नवी के करियर का खास पड़ाव रही, क्योंकि इसी फिल्म के साथ उन्होंने तेलुगु […]

You May Like