राशिफल-पंचांग: 26 सितंबर 2026

पंचांग 26 सितम्बर 2026:-
रा.मि. 04 संवत् 2083 भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा शनिवासरे रात 10/4, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे दिन 12/10, गण्ड योगे दिन 2/58, विष्टि करणे सू.उ. 6/2, सू.अ. 5/58, चन्द्रचार मीन, पर्व- स्नानदान व्रत पूर्णिमा, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

——————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार- 26 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष–
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में सुधार होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष केमध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. लाभ प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में विवादित राजनीति का सामना करना पड़ेगा. मित्र से तनाव रहेगा. व्यवसाय में परिश्रम एवं व्यस्तता रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के मित्र व भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों के लिये व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को जीवन सुखमय आनन्दमय रहेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम की अधिकता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है.

——————————————————————-

आज का भविष्य: शनिवार 26 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक का स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा लंबे कद का होगा. दूसरों का आदर करेगा. किसी भी समस्या का सरलता से समाधान होगा. अंध विश्वासी एवं दूसरों की बात को समझने वाला बहुत चतुर होगा. माता पिता का भक्त होगा.

——————————————————————-

मेष– आर्थिक मामलों में सूझबूझ व संयम से काम करना लाभदायक रहेगा. मन: स्थिति संतुलित रहेगी. नौकरी में सहयोग रहेगा. पारिवारिक यात्रा होगी.

वृषभ– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी. समय पर कार्य पूरा होने से हर्ष बना रहेगा. राह में आ रही मुश्किलें दूर होंगी. नये संपर्क लाभदायक रहेंगे.

मिथुन- नवीन कार्यो का विस्तार होगा. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. उदर विकार आदि से कष्ट होगा. अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा.

कर्क- मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. मांगलिक कार्य में प्रसन्नता रहेगी. राजकीय कार्य बनेंगे. सम्मान वृद्धि होगी. कारोबारी विस्तार की संभावना है.

सिंह- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है. दैनिक कार्यो में अवरोध दूर होगा. आजीविका के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. सुख बना रहेगा.

कन्या– नये लोगों संपर्क, मेलजोल आमोद प्रमोद बढ़ेगा. लेनदेन के मामले सुलझेंगे. आपके कार्यो में लगनशीलता रहेगी. धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे.

तुला– नौकरी में कार्य की अधिकता रह सकती है. कामकाज पेंडिंग में रहेंगे. उठाईगीरों से सावधानी रखें. मान-सम्मान प्राप्त होगा.

वृश्चिक– मांगलिक कार्यो की योजना बनेगी. सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे. आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी. मन में हर्ष बना रहेगा.

धनु– शारीरिक अस्वस्थ्यता रह सकती है, वाहन मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. हितचिन्तक सलाह उपयोगी रहेगी. समय का रखें.

मकर– मेहमानों की आवाजाही रहेगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. नये कार्यो के लिये किया गया प्रयास सफल होगा. विवादों को टालना हितकर.

कुम्भ– जमीन जायजाद मकान संपत्ति का विवाद सामने आ सकता है. निजी मामलों में सफलता मिलेगी. अनावश्यक वाद विवाद से बचें. धैर्य से काम लें.

मीन– कार्यक्ष़ेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा. मानसिक संतुष्टि रहेगी. विवादित मसले सुलझने के आसार है.

——————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, पीतल, सन् हैसियन, जूट, पाट, बारदाना, कपास, के भाव में मंदी होगी उपर लिखी वस्तुओं मे यदिं तेजी होगी. तब आगे दिन में भी तेजी का रूख बना रहेगा. लालमिर्च, अरहर, मॅूग, मोठ, में नरमी रहेगी. भाग्यांक 3532 है.

——————————————————————-

Next Post

सुरक्षित और सुगम हो लोक परिवहन

Sat Sep 26 , 2026
सार्वजनिक परिवहन किसी भी विकसित होते शहर और प्रदेश की बुनियादी जरूरत है. यह केवल लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों से जुडऩे का सबसे सुलभ साधन भी है. ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लोक परिवहन व्यवस्था […]

You May Like