सूने घर से जेवर-नगदी ले उड़े चोर

गुजराती काॅलोनी में वारदात

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गुजराती काॅलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़ते हुए सोने चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। शनिवार को चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और  चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी पतासाजी  शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को
सुबह लगभग 10-45 बजे श्रीमती रचना पटैल 40 वर्ष निवासी गोकुलधाम परिसर गुजराती काॅलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दरहाई में मनियारी की दुकान में काम करती है उसके पति का देहांत लगभग 7 वर्ष पहले हो चुका है उसकी एक बेटी है, उसकी मां सुपर स्पेशलिटी में भर्ती है, रात में भाई अजय काछी अस्पताल में गया था, बीती रात लगभग 10 बजे  भाई के यहां सोने के लिये बेटी के साथ गयी थी घर में ताला लगा दिया था.

शनिवार सुबह लगभग 6-30 बजे आकर देखी उसके घर में ताला नहीं था कुंडी लगी थी, भाई संतोष को बुलाकर घर के अंदर जाकर देखी सामान बिखरा हुआ था आलमारी के अंदर रखी सोने की झुमकी, 5 लौंग, 2 छोटे मंगलसूत्र, 1 बड़ा मंगलसूत्र, चांदी की संतान सातें की चूड़ी, करधन, खुसना, बिछिया, बच्चे की चूड़ी आलमारी से गायब थे कोई अज्ञात चोर रात में घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर सोने चंादी के जेवर चोरी कर ले गया है।

Next Post

कमिश्नर ने ली बैठक

Sat Mar 8 , 2025
सतना:कमिश्नर रीवा बी एस जामोद द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था के लिए की गई तैयारियों की अनुभागवार समीक्षा की गई। इस मौके पर आई जी रीवा साकेत प्रकाश पाण्डेय, कलेक्टर सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर स्वप्निल […]

You May Like