
सतना/मैहर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अक्षयवर नाथ तिवारी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका मूल निवास उत्तर प्रदेश के मर्दापुर में था। वर्ष 1946 में वे मैहर के ग्राम पहाड़ी में रहे। वर्ष 1977 में आपातकाल के दौरान वे मीसा बंदी के तहत 11 माह तक कारावास में रहे थे। स्वतंत्रता सेनानी तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भावपूर्ण अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार हेतु उनके पार्थिव शरीर को प्रयागराज ले जाया गया। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने पहुंचे एसडीएम दिव्या पटेल, सीएसपी महेंद्र सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, समाजसेवी रामनिवास उर्मालिया सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
