दमोह: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पदोन्नति के साथ ही दमोह जिले के हटा में पदस्थ एसडीओपी सुशांत सिंह सुमन अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) बन गए हैं। इस उपलब्धि पर जिला पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी और एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सुशांत सिंह सुमन की वर्दी पर अशोक चिन्ह लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर इस सफलता की बधाई देते हुए उनके सुखद एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Next Post
ब्राउन शुगर के साथ आरोपी पकड़ा, एक लाख की ड्रग्स जब्त
Thu Jan 29 , 2026
इंदौर:एमजी रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ब्राउन शुगर जब्त की है.पुलिस के अनुसार पशु चिकित्सालय के सामने स्नेहलतागंज इलाके से मनीष पिता बंसी पुरी उम्र 40 वर्ष, निवासी 1234 राज नगर सेक्टर-ए चंदननगर को […]

You May Like
-
6 months ago
आवेदक के वेतनवृद्वि दावे पर लो निर्णय: हाईकोर्ट
-
11 months ago
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद
-
8 months ago
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो की मौत