पंचांग 02 अगस्त 2025:-
रा.मि. 11 संवत् 2082 श्रावण शुक्ल अष्टमीं शनिवासरे प्रात: 5/57, विशाखा नक्षत्रे दिन-रात, शुभ योगे प्रात: 6/24, वव करणे सू.उ. 5/25 सू.अ. 6/35, चन्द्रचार तुला रात 11/35 से वृश्चिक, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 02 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा का योग है, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा, व्यवसाय में अत्याधिक परिश्रम करना होगा, वर्ष के मध्य में पूर्व निर्धारित कार्यो कें रूकावटें आयेंगी, दाम्पत्य जीवन में कलहपूर्ण स्थिति से बचना चाहिये, वर्ष के अन्त में धन लाभ का योग है, शुभ सूचना प्राप्त होगी, जमीन जायजाद में वृद्धि होगी, संबंधों में मधुरता आयेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है, सुखद समाचार प्राप्त होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग हे, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को जीवन सुखमय रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम करना होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निर्धारित कार्यो में रूकावटें आयेंगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण व्यवधान आ सकता है.
————————————————————-
आज का भविष्य- शनिवार 02 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, सहानुभूतिपूर्ण हृदय का होगा. इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी. ईश्वर भक्त होगा. ये बातचीत में प्रवीण और व्यवहार कुशल तथा समझदार होते हैं. जन्म स्थान से दूर इनकी उन्नति होगी.
————————————————————-
मेष- मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे. मित्र मिलेगें. अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा. परिश्रम की अधिकता रहेगी. साहस पराक्रम में वृद्धि होगी.
वृषभ- दिमाग की बजाय दिल से काम लें. आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. प्रयत्न सार्थक होंगे. आय के एक से अधिक साधन प्राप्त होंगे.
मिथुन- विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझा लेंगे. मेहमानों की आवाजाही से तय कार्यक्रम बदलना पड़ेगा. निजी पुरूषार्थ बनारहेगा. आरोग्य सुख उत्तम रहेगा.
कर्क- वाकचातुर्य से बिगड़ी बात बना लेंगे. भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी. अधिक श्रम करना पड़ेगा. सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर विचार हो सकता है.
सिंह- धार्मिक यात्रा हो सकती है. अटका धन मिलने की उम्मीद है. सोये हुये कार्यों में विलंब होगा. यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. निजी दायित्वों की पूर्ति का योग है.
कन्या- कारोबारी यात्रा लाभदायी रहेगी. युवाओं को इच्छित नौकरी मिलेगी. मित्रता आपके लिये उपयोगी रहेगी. नवीन मित्रों का समागम होगा. यश प्राप्त होगा.
तुला- विलासिता के सामान पर खर्च करेंगे. आवेश में आने से बात बिगड़ सकती है. व्यवसायिक कार्यों में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी. सम्मान मिलेगा.
वृश्चिक- बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कानूनी मामलों से दूर रहें. पठन पाठन में रूचि रहेगी. संबंधों का विकास होगा. संयम से काम करें. रचनात्मक कार्यों की प्राप्ति होगी.
धनु- दाम्पत्य सुख मिलेगा. निजी कार्यों को टालने से बात बिगड़ेगी. घर के किसी सदस्य की अस्वस्थ्यता से चिंता होगी. प्रयास में बाधा आने का योग है.
मकर- रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. परोपकारी कार्यों में यश मिलेगा. नौकरी में अधिनस्थों का उचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा. श्रम अधिक रहेगा.
कुम्भ- कारोबार फायदे के लिये समझौता करना पड़ेगा. मित्रों कुटुम्बियों के सहयोग से पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. आर्थिक प्रयास सफल एवं सार्थक होगा. संयम रखें.
मीन- विवादास्पद मामले सुलझने से राहत मिलेगी. प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी. समय पर सोचे हुये कार्यों के बनने से हर्ष होगा. आर्थिक कष्ट दूर होगा.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल अष्टमीं को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, चांदी के भाव में तेजी होगी. गुड, खांड, लालमिर्च, सरसों के भाव में उछाल आयेगा. शेष वस्तुओं के भाव कल की चाल पर चलेंगे. बादाम, मीन, पिस्ता, छुहारा में मंदी की चाल चलेगी. भाग्यांक 2789 है.
————————————————————-
