पंचांग 30 अक्टूबर 2026:-
रा.मि. 08 संवत् 2083 कार्तिक कृष्ण पंचमीं भृगुवासरे रात 11/48, मृगशिरा नक्षत्रे दिन 1/54, शिव योगे रात 2/10, कौलव करणे सू.उ. 6/26, सू.अ. 5/34, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
—————————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में बैचारिक अशांति रहेगी, सत्संग से मन आकस्मिक शांति ओर सुख रहेगा. संतोष बना रहेगा. व्यवसायिक तनाव रहेगा. पारिवारिक चिन्ता विवाद रहेगी. वर्ष के मध्य में राजनैतिक मित्र के सहयोग से पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई योजना का विचार होगा. वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की नई योजनाओं में विचार विमर्श होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी में स्थिति सुदृढ रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक तनाव रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्य व्यस्तता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में व्यय करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को लगन और निष्ठापूर्वक कार्यो में सफलता मिलेगी.
—————————————————————–
आज का भविष्य- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक परोपकारी स्वाभाव का होगा, परिश्रमी लगनशील उत्साही, और निष्ठावान होगा, पिता के साथ बैचारिक मतभेद हो सकते है, किन्तु बाद में उनके प्रति झुकाव रहेगा, कृषि, मकान, वाहन, आदि का सुख रहेगा, कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी.
—————————————————————–
मेष- नये मकान पर विचार होगा, किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा, आर्थिक क्षेत्र में उननति होगी, किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता करनी पड़ेगी.
वृषभ- निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है, किसी बड़े आयोजन पर विचार विमर्श होगा, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मिथुन- युवाओं को अच्छी सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है, संतान के कार्यो में व्यय होगा, आर्थिक मामलों में सावधानी बांछनीय.
कर्क- नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं, विवाद से बचना चाहिये, पारिवारिक सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्य बनेगा.
सिंह- रूकी योजनायें फिर शुरू हो सकती हैं, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपके मान सम्मान में कमी हो.
कन्या- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी, मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, दायित्वों की पूर्ति होगी, व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा.
तुला- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण खर्च अधिक होगा, पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, भ्रमण मनोरंजन का योग है.
वृश्चिक- किसी की सिफारिश से रूका कार्य पूरा होगा, ऐसा कार्य बनेगा, जिससे निजी सुख में वृद्धि होगी, उठाईगीरों से सावधानी रखें.
धनु- सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, संतान संबंधी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा,देशाटन वाहन सुख प्राप्त होगा.
मकर- जोखिम के कार्यो से बचें, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी, पदोन्नति में सुख का अनुभव होगा, उलझनों के साथ सफलता मिलने का योग है.
कुम्भ- अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले बदलना पडेंगे, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च संभव है, मांगलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा.
मीन- धीमी शुरूआत के बाद भी कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, संतोष बना रहेगा.
—————————————————————–
व्यापार भविष्य:
कार्तिक कृष्ण पंचमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में 30 से 40 रूपये की तेजी होने की संभावना है, धान्यों के भाव में स्थिरता रहेगी, रूई, सूत, कपास, वस्त्र, जूट, पाट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी, गुड़ खांड़ में तेजी होगी, भाग्यांक 3421 है.
—————————————————————–
