शराब पार्टी के दौरान महिला से छेड़छाड़

इंदौर:भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भावना नगर में शराब पार्टी के दौरान महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का एक युवक नशे की हालत में उसके साथ अशोभनीय हरकत करने लगा. विरोध करने पर उसके बेटों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग गया.
45 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात वह अपने घर पर मोहल्ले के रितेश भालसे निवासी भावना नगर, अपने बेटे विशाल गंगारे और छोटे उर्फ़ छोटू गंगारे के साथ शराब पार्टी कर रही थी.

कुछ देर बाद महिला को अधिक नशा हो गया और वह वहीं सो गई. इसी दौरान रितेश उसके पास आकर बैठ गया और बुरी नीयत से उसके शरीर को छूने लगा. महिला ने शोर मचाया तो उसके बेटे विशाल और छोटू वहां पहुंच गए और आरोपी से झूमाझटकी कर दी. इसके बाद रितेश मौके से भाग निकला. भंवरकुआं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रितेश भालसे के खिलाफ मामला दर्ज किया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

दिवाली की रात दोस्त ने दोस्त पर चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत

Tue Oct 21 , 2025
इंदौर: दिवाली की रात शहर के पालदा इलाके में आपसी विवाद इतनी हिंसक घटना में बदल गया कि एक युवक की जान चली गई. करीब 10–12 बदमाशों ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला किया. गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत […]

You May Like