न्यू चंडीगढ़, (वार्ता) टेस फ़्लिंटॉफ़ (13 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने भारत ए को पहले अनौचारिक टी 20 मैच में शनिवार को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
भारतीय टीम 19 ओवर में 117 रन पर लुढ़क गयी। मिन्नू मनी ने 23 और तेजल हसबनिस ने 22 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चार्ली नॉट ने 35 और अनिका लीरॉइड ने नाबाद 33 रन बनाये।
