मोदी ने जर्मन चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज से बातचीत की

नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जर्मनी के नये चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज़ से टेलीफोन पर बात की और भारत जर्मनी रणनीतिक साझीदारी को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

श्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “जर्मनी के चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज़ से बात की और उन्हें पद संभालने पर बधाई दी। भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।”

Next Post

भाजपा ने विधायक निधि घटाकर दिल्लीवालों को दिया धोखा: आप

Tue May 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने विधायक निधि पंद्रह से पांच करोड़ रूपये करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधायक निधि में कटौती कर दिल्लीवालों को धोखा दिया है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने विधायक निधि में […]

You May Like