राशिफल-पंचांग: 26 अगस्त 2026

पंचांग 26 अगस्त 2026:-

रा.मि. 04 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल त्रयोदशी बुधवासरे दिन 7/21, श्रवण नक्षत्रे रात 1/29, सौभाग्य योगे दिन 9/42, तैतिल करणे सू.उ. 5/40, सू.अ. 6/20, चन्द्रचार मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 26 अगस्त 2026
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के मध्यमें लिया गया निर्णय सार्थक होगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. वर्ष के अन्त में कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. भाईयों से मतभेद बढ़ेगे. कानूनी मामलों में भागदौड़ करना पड़ेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को महिला जाति की सलाह लेना हितकर रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा.

—————————————————–

आज का भविष्य- बुधवार 26 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, भाग्यवान, तथा परिश्रमी रहेगा, जिस कार्य को ठान लेगा, उसे पूरा करके ही छोड़ेगा, शिक्षा अच्छी हेागी, व्यापार और नौकरी दोनों में अच्छी तरक्की करेगा, धार्मिक कार्यो में झुकाव रहेगा.

—————————————————–

मेष- सामूहिक कार्य में सभी की सलाह लाभदायक रहेगी, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ- बातो बातों में नई शुरूआत हो सकती है, जरूरतें पूरी करने उधारी संभव है, पुराने पेंडिंग पड़े कार्य बनेंगे, योजनाओं का विस्तार होगा.

मिथुन- राजकीय मामलों में लापरवाही से नुकसान होगा, शादी विवाह की चर्चा में सफलता मिलेगी, अधूरे कार्यो में गति आयेगी, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

कर्क- धार्मिक आयोजन में खर्च होगा, न चाहते हुये भी लोगों की आलोचना झेलना पड़ सकती है, सोचे कार्य बिलंब से होंगे, विवादों का समाधान होगा.

सिंह- कानूनी पक्ष मजबूत होगा, करीबी लोगों के व्यवहार से दुख होगा, मानसिक अस्थिरता रहेगी, नियमित कार्यो में व्यवधान आ सकता है.

कन्या- सुविधा की कमी से कार्य में मुश्किल आयेगी, अनुभव का लाभ मिलेगा, नौकरी तथा राजकीय कार्यो में अच्छा समाचार मिलेगा, रोगी की चिन्ता रह सकती है.

तुला- मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, रूखे व्यवहार से मित्र वर्ग नाराज होगा, पुराना कार्य बनेगा, अचानक धन लाभ होने का योग है.

वृश्चिक- डूबा धन मिलने के आसार है, अपनों के व्यवहार से खिन्नता होगी, व्यवसाय से लाभ होगा, मित्रों से मतभेद हो सकता है.

धनु- सामाजिक कार्यो से जुड़े लोगों से अच्छा लाभ होगा, सुख सुविधा के सामान पर खर्च संभव है, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो में समस्या का समाधान होगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धिहोगी.

मकर- कार्य के संबंध में अनुकूल आश्वासन मिलेंगे, लापरवाही से काम पूरे नहीं होगे, दिदनचर्या नियमित रहेगी, परिश्रम अधिक करना होगा.

कुम्भ- दुविधा की स्थिति में फैसला लेना मुश्किल होगा, गुमी वस्तु मिलने का योग है, पारिवारिक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, परिश्रम अधिक करना होगा.

मीन- अपने लोग ही उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, मान सम्मान में वुद्धि होगी, व्यक्ति विशेष की सलाह लेना हितकर रहेगा.

—————————————————–

व्यापार-भविष्य:

श्रावण शुक्ल त्रयोदशी को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड चीनी, में पूर्व की चाल रहेगी, जीरा, धनियां, हल्दी में मंदी होगी, सोना, चांदी, में उतार चढ़़ाव रहेगा, वायदा विचार आज जिस कार्य में वस्तु के भाव टूटें उसी में अगले दिन तेजी होगी. भाग्यांक 2607 है.

—————————————————–

Next Post

चिटफंड के जाल पर अब निर्णायक कार्रवाई जरूरी

Wed Aug 26 , 2026
कम समय में पैसा दोगुना करने और एफडी से कई गुना अधिक ब्याज देने का लालच हमेशा से आम निवेशकों को ठगने का आसान हथियार रहा है. मध्य प्रदेश तक पहुंची अरबों रुपये की चिटफंड धोखाधड़ी की जांच ने एक बार फिर साबित किया है कि आर्थिक अपराधों के मामले […]

You May Like