पंचांग 10 अक्टूबर 2026:-
रा.मि. 18 संवत् 2083 आश्विन कृष्ण अमावस्या शनिवासरे रात 8/32, हस्त नक्षत्रे रात 10/4, ऐन्द्र योगे रात 11/25, चतुष्पद करणे सू.उ. 6/12, सू.अ. 5/48, चन्द्रचार कन्या, पर्व- पितृ मोक्ष अमावस्या, स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, पितृ तर्पण समाप्त, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
———————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 10 अक्टूबर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद होगा. अधिकारी के कोप कासामना करना होगा. व्यापार में अनिश्चितता की स्थिति रहेगी. वर्ष के मध्य में बैचारिक मंथन होगा. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. वर्ष के अन्त में आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा. साहसिक कार्यो में वृद्धि होगी, मनोबल बढेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों के कोप का सामना करना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को बैचारिक मंथन होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को साहसिक क्षमता में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा. मनोबल बढ़ा रहेगा.
———————————————————-
आज का भविष्य-शनिवार 10 अक्टूबर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, दुबला, पतला, किन्तु लबे कद का होगा, इनकी शिक्षा अच्छी होती है, लेखन अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेंगे, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, दायित्वों की पूर्ति होगी, माता पिता का भक्त होगा.
———————————————————-
मेष- मधुरवाणी से सबका दिल जीत लेंगे, प्रापर्टी का विवाद हल होगा,धार्मिक कार्यो में यश-मान सम्मान मिलेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.
वृषभ- तरक्की का अवसर है, जिसे आप चाहते हैं, उससे मन की बात कह दें, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, शुभ समाचार मिलने का योग है.
मिथुन- अनुभवी लोगों का साथ सुखद रहेगा, कार्यो को इच्छित सफलता प्राप्त होगी, सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, राजकीय सहयोग से शत्रु बाधा दूर होगी.
कर्क- घरेलू कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी.
सिंह- बातचीत में सावधानी रखें, धैर्य से काम लें, अनावश्यक खर्च से चिन्ता होगी, किसी उत्सव आदि में शामिल होने का योग है, मनोरंजन के कार्यो में सफलता मिलेगी.
कन्या- जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान दें, पुराना विवाद पक्ष में सुलझेगा, पारिवारिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें.
तुला- योजना लागू करने का सही समय है, नये संपर्को से लाभ होगा, आकस्मिक धन लाभ का योग ह,ै पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक- जीवनसाथी की मदद से मुश्किल राह आसान होगी, बुजुर्गो का ध्यान रखें, सुख ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति हो सकती है, प्रवास का योग है.
धनु- सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, प्रियजन की मुलाकात सुखद रहेगी, शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी, जकर्क जायजाद का सुख मिलेगा.
मकर- आफिस के कार्यो की अधिकता रह सकती है, आवेश में फैसला गलत होगा, विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है.
कुम्भ- मित्रों के साथ समय मौजमस्ती में बीतेगा, माता पिता से सहयोग मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनन्ददायक रहेगा, लाभ का योग है.
मीन- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, प्रियजन की मदद से कार्य पूरे होंगे, लंबित कार्यो को पूरा करना ही हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार न बढ़ायें.
———————————————————-
व्यापार भविष्य:
आश्विन कृष्ण अमावस्या को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, नारियल,े सुपारी, मेवा, सोना, चांदी, लोहा, तांबा, व शेयर के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 2499 है.
———————————————————-
