पंचांग 24 नवम्बर 2026:-
रा.मि. 03 संवत् 2083 कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा भौमवासरे रात 9/8, कृतिका नक्षत्रे रात 1/4, परिघ योगे शाम 5/54, विष्टि करणे सू.उ. 6/41, सू.अ. 5/19, चन्द्रचार मेष दिन 7/59 से वृषभ, पर्व- स्नानदान व्रतादौ पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
———————————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 24 नवम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा. मन में तनाव रह सकता है. व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है. शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है. वर्ष के अन्त में नये स़्त्रोतों मेंवृद्धि होगी. रूके कार्यो में गति आयेगी. धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवादहो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों के रूके कार्यो में गति आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ का वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी. अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.
———————————————————————–
आज का भविष्य- मंगलवार 24 नवम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, तेजस्वी, साहसी, तथा उग्र स्वाभाव का, शिक्षा दीक्षा अच्छी रहेगी, नौकरी राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, अनुशासनप्रिय होगा, इसमें नेतृत्व करने की भावना रहेगी. माता पिता का भक्त होगा.
———————————————————————–
मेष- वैचारिक गतिरोध दूर होगा, कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी,उत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे, भूमि भवन मकान, आदि का काम बनेगा.
वृषभ- लोग दबाव बनाने का प्रयास करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, धन व्यय की अधिकता रहेगी, परिश्रम एवं भागदौड़ करना होगी, अनुशासन बना रहेगा.
मिथुन- कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी, मनोबल बना रहेगा, साहसिक प्रयत्नों से शत्रुओं का शमन होगा, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी.
कर्क- जिद में लिये निर्णय जी का जंजाल बनेंगे, सलाह लेकर काम करना लाभकारी रहेगा, आत्म विश्वास एवं परिश्रम से लाभ होगा, नया अवसर प्राप्त होगा.
सिंह- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, कानूनी मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें.
कन्या- अधिकारियों से मेलजोल में अच्छी सफलता मिलेगी, भूमि भवन का काम बनेगा, शारीरिक सुख एवं मानसिक प्रसन्नता रहेगी, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा.
तुला- समय के साथ तौर तरीकों में बदलाव का मन बनेगा, धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आयेगी, आय से अधिक व्यय होगा, विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक- रोक-टोक से वाद विवाद की स्थिति निर्मित होगी, धैर्य रखकर कार्य करना अच्छा है, आकस्मिक धन लाभ होगा, गुप्त शत्रुओं से हानि संभव.
धनु- अध्ययन में अच्छी सफलता मिलेगी, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा.
मकर- वाणी के असंयम से परिचितों को नाराज कर देंगे, आध्यात्मिक अभिरूचि में वृद्धि होगी, धार्मिक सत्संग बना रहेगा, रूके कार्यो के बनने का योग है.
कुम्भ- लिये गये फैसले को बदलने की स्थिति बनेगी, कारोबारी यात्रा होगी, खानपान की अनियमितता रहेगी, शारीरिक श्रम अधिक करना होगा.
मीन- भूमि भवन के क्रय विक्रय से लाभ मिलेगा, ले-देकर काम कराने की योजना सफल होगी, व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी के सहयोग से नवीन कार्य में सफलता मिलेगी.
———————————————————————–
व्यापार भविष्य:
कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से चीनी, रूई, कपास, खांड, सन, जूट, पाट, आदि के भाव में मंदी होगी, गेहॅू, जौ, चना, उड़द, मॅूग, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. अलसी, अरंडी, में गिरावट होगी. भाग्यांक 2631 है.
