Carrot Ginger Soup: सर्दियों में बनाएं गाजर-अदरक का क्रीमी सूप

Carrot Ginger Cream Soup: सर्दियों में गरमा-गरम गाजर-अदरक का क्रीमी सूप बनाकर पिएं। जानें बिना क्रीम के इसे गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने की आसान रेसिपी।

सर्दियों में गरमा-गरम सूप पीने का मजा ही अलग है। इससे शरीर में गरमाहट बनी रहती है और यह ठंड की मौसमी सब्जियों को डाइट में शामिल करने का अच्छा तरीका है।

इसके लिए आप टमाटर या मिक्स वेज सूप के अलावा गाजर और अदरक का सूप बना सकती हैं। इसमें गाजर की हल्की मिठास और अदरक का तीखापन होता है, जो इसके स्वाद को खास बनाता है। इसे बनाने के लिए क्रीम की भी जरूरत नहीं होती है।

गाजर का सूप बनाने की सामग्री

3 मध्यम आकार की गाजर
1 छोटा प्याज
1 इंच अदरक
2 लहसुन की कलियां
1 छोटा चम्मच मक्खन
2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
नमक स्वादानुसार
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
2 बड़े चम्मच दूध

गाजर का सूप बनाने का तरीका

सबसे पहले सब्जियां काटें। गाजर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। प्याज, अदरक और लहसुन को बारीक काट लें। इस सूप को मक्खन में बनाएं। इसके लिए पैन में मक्खन गर्म करें। इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का सॉफ्ट होने तक भूनें। अब अदरक और गाजर डाल दें।

सभी सब्जियों को 2 मिनट भूनने के बाद पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें। अब इसे ढककर करीब 12-15 मिनट पकाएं, जब तक गाजर नरम न हो जाए।

अब गाजर-अदरक के इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब दोबारा गर्म करें। प्यूरी को पैन में डालें। नमक, काली मिर्च और जरूरत के अनुसार दूध मिक्स करें। सूप को 2-3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। सूप पर ऊपर से थोड़ी काली मिर्च और भुने हुए ब्रेड क्रूटॉन्स डालकर सर्व करें।

इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आलू को भी मैस करके डाल सकते हैं। साथ ही इसमें चटपटा स्वाद ऐड करने के लिए नींबू का रस भी डाला जा सकता हैं।

Next Post

Sarson Ka Saag: सरसों का साग पहली बार बना रहे हैं? स्वाद बिगाड़ सकती हैं ये 3 गलतियां, जानें सही तरीका

Sun Nov 22 , 2026
Sarson Ka Saag Cooking Tips: सर्दियों में सरसों का सामग पहली बार बना रहे हैं, तो कुछ छोटी गलतियां इसका स्वाद बिगाड़ सकती हैं। जानें सरसों का साग बनाने का सही तरीका और वे 3 गलतियां, जिनसे आपको बचना चाहिए। सर्दियों में सरसों का साग उत्तर भारत के पसंदीदा पारंपरिक व्यंजनों […]

You May Like