
जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने शातिर बदमाश को सुअरमार बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुलिस ने जुलूस भी निकाला। पुलिस ने बताया कि पाटन बायपास के आगे पवन ढाबा के पास घेराबंदी कर सौरभ यादव पिता टेकचंद यादव 30 वर्ष निवासी शारदा बिहार काँलोनी शेषनाग मंदिर के पास माढोताल को पकड़ा गया। तलाशी ली गयी जो दो जिंदा सुअर मार बम रखे मिले। आरोपी पर बीस अपराध दर्ज हैं।
