गेहूं, चीनी नरम, चावल मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 25 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। वहीं, गेहूं और चीनी में नरमी देखी गयी। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 22 रुपये बढ़कर 3,872 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं सात रुपये टूटकर 2,787 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 12 रुपये सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में मिलाजुला रुख रहा। मसूर दाल की औसत कीमत 50 रुपये और तुअर दाल की 18 रुपये बढ़ गयी। वहीं, उड़द दाल की कीमत 36 रुपये और मूंग दाल की 35 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। चना दाल में कमोबेश टिकाव रहा।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अगस्त वायदा 14 रिंगिट गिरकर 4,472 रिंगिट प्रति टन रह गया। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल और वनस्पति की औसत कीमत 57-57 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। सरसों तेल 54 रुपये और पाम ऑयल 36 रुपये फिसल गया। सोया तेल 28 रुपये सस्ता हुआ। वहीं, सूरजमुखी तेल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 40 रुपये प्रति क्विंटल घट गया। चीनी भी 11 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

.....

Next Post

पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले- "शिक्षा मंत्री प्रधान इस्तीफा दें"

Mon May 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 मई (वार्ता) कांग्रेस ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामलों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा औ कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार हुए पेपर लीक और नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान इस मुद्दे को उठाए जाने […]

You May Like

Play sound