तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा

इंदौर: तय समय और ध्वनि सीमा का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाना एक आयोजक को महंगा पड़ गया. खजराना पुलिस ने वेलोसिटी टॉकीज के पास बिना अनुमति संचालित हो रहे डीजे पर कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम और डीजे वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि शहर में ध्वनि प्रदूषण और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

जिसके तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि वेलोसिटी टॉकीज के समीप बिना अनुमति डीजे संचालन कर निर्धारित समय व ध्वनि मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डेसिबल मीटर एप से जांच की, जिसमें ध्वनि स्तर तय सीमा से अधिक पाया गया. पुलिस ने मौके से डीजे साउंड सिस्टम व वाहन जब्त कर संबंधित संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कार्रवाई में पकड़ा गया डीजे संचालक 21 वर्षीय करण गौड़ निवासी नट कॉलोनी, चंदन नगर का रहने वाला है.

Next Post

अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! वेस्टइंडीज का ये घातक ऑलराउंडर हुआ फिट, वानखेड़े में जलवा दिखाने को तैयार

Mon Feb 23 , 2026
ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड चोट से उबरकर जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच के लिए फिट हैं। कोच डैरेन सैमी ने उन्हें तैयार बताया और जुझारू जिम्बाब्वे से सतर्क रहने को कहा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के लिए अच्छी खबर […]

You May Like

मनोरंजन