सोशल मीडिया पर जातिवाद और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

भिंड। सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी करने वालों पर भिंड एसपी असित यादव ने कार्यवाही के निर्देश दिए है कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक एवं उन्माद फैलाने वाले संदेश, फोटो, वीडियो, ऑडियो इत्यादि, जिससे धार्मिक,सामाजिक, जातिगत आदि भावनाएं भड़क सकती हैं या सांप्रदायिक विद्वेष पैदा हो सकता है, उन्हें प्रसारित नहीं करेगा। सोशल मीडिया के किसी भी पोस्ट, जिसमें धार्मिक, सांप्रदायिक एवं जातिगत भावना भड़कती हो, को कमेंट, लाइक, शेयर या फॉरवर्ड नहीं करेगा। ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वह ग्रुप में इस प्रकार के संदेशों को रोके।

Next Post

बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की करें वसूली

Tue Dec 9 , 2025
सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होनी वाली लोक अदालत के तैयारियों सहित राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की वसूली करें। बैठक में आयुक्त ने वार्डवार वसूली एवं डिमांड की जानकारी लेकर डिमांड के […]

You May Like