राशिफल-पंचांग: 27 अक्टूबर 2026

पंचांग 27 अक्टूबर 2026:-

रा.मि. 05 संवत् 2083 कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा भौमवासरे दिन 8/26, भरणी नक्षत्रे शाम 6/18, सिद्धि योगे दिन 2/0, कौलव करणे सू.उ. 6/24, सू.अ. 5/36, चन्द्रचार मेष रात 11/59 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

—————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. वर्ष के मध्य में मित्रों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी. व्यक्तित्व का विकास होगा, संबंधों में सुधार होगा. वर्ष के अन्त में पारिवारिक विवाद होगा. मन: स्थिति डवाडोल रहेगी. स्वास्थ्यकष्ट होगा. व्यर्थ धन व्यय होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों की मित्रों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी.मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को प्रभाव में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मन डवाडोल रहेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों का निर्वहन होगा.

—————————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान भाग्यवान एवं दृढ़ निश्चयी होगा, निडर स्वाभाव का, शिक्षा में अग्रणी होगा, माता पिता के प्रति लगाव रहेगा, इसका भाग्योदय जन्मस्थान के पास होता है, अच्छे व्यापार के अवसर भी सामने आयेंगे.

—————————————————————-

मेष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, मानसिक प्रसन्नता होगी, मांागलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, सत्कर्म में खर्च होगा.

वृषभ- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लें, आत्म विश्वास बढ़ेगा, पुराने कार्य बनेंगे, पुरूषार्थ बना रहेगा,मानसिक संतोष रहेगा.

मिथुन- समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी होगी, विरोधियों की चालों को समझनेका प्रयास करें, उत्पन्न समस्याओं का समाधान होगा, जमिथुन जायजाद के कार्य बनेंगे.

कर्क- सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव कर लेंगे, अधिकारी आपकी बात से सहमत होंगे, पद का लाभ मिलेगा.

सिंह- सामाजिक कार्यो में उपस्थिति नया रंग भर देगी, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, राजनैतिक कार्यो में अनुकूलता रहेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा.

कन्या- कामकाज में सुधार के लिये दिनरात एक कर देंगे, जरूरी काम के लिये सिफारिश करना पड़सकती है, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, विवादों को न बढ़ायें.

तुला- भावनात्मक संबंधों मेंमधुरता बढ़ेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पायेंगे, कुटुम्बियों के सहयोग से कार्यारंभ होगा, सक्रिय राजनीति में स्थान बढ़ेगा.

वृश्चिक- कार्यस्थल परसबकी जिम्मेदारी तय करें, कार्यो में वाछित सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, स्त्री पक्ष की चिन्ता रहेगी.

धनु- न्यायालयीन कार्यो में सफलता मिलेगी, दिनचर्या नियमित रहेगी, कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन में खर्च होगा.

मकर- मित्रों की मदद से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, सामाजिक मामले में पक्ष मजबूत होगा. अनावश्यक विवादों को टालें.

कुम्भ- कुटुम्बीयजनों से विवाद होगा, आर्थिक कार्यो में प्रगति होगी, किसी की जमानत देना कष्टप्रद हो सकता है, परिश्रम अधिक होगा.

मीन- जोखिम से बचें, प्रयास सार्थक होगा, विवादों को न बढ़ायें, कार्यो में सफलता मिलेगी, मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

—————————————————————-

व्यापार भविष्य-

कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से लालमिर्च, केशर, रूई, तांबा, में नरमी होगी, बाद में तेजी होगी, जूट पाट, बारदाना, उड़द, मूग, मोठ के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 2356 है.

—————————————————————-

Next Post

देवी अहिल्याबाई होल्कर मंडी में सफाई व्यवस्था ठप, दुकानों के सामने कचरे के ढेर

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में शामिल देवी अहिल्याबाई होल्कर मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती नजर आ रही है. मंडी परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और दुकानों के सामने जमा गंदगी से व्यापारी परेशान हैं. इस पूरे मामले में नगर निगम और […]

You May Like