
90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा सिर्फ भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं रहीं। मिस इंडिया के प्रतिष्ठित मंच से शुरू हुआ उनका सफर आज सात समंदर पार हॉलीवुड तक पहुंच चुका है। आज उनके जन्मदिन पर आइए देखते हैं उनका यह प्रेरणादायक और अनसुना सफर, जो हर कलाकार के लिए एक मिसाल है। (सौ. डिजाइन फोटो)

पूजा बत्रा के करियर की शुरुआत मॉडलिंग से हुई। साल 1993 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता। अपनी ग्रेस और बेहतरीन हाइट की बदौलत वे देश के टॉप ब्रांड्स की पहली पसंद बनीं और लिरिल जैसे बड़े विज्ञापनों से घर-घर में अपनी पहचान बनाई।(सौ. डिजाइन फोटो)

साल 1997 में उन्होंने फिल्म विरासत से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने हसीना मान जाएगी, भाई और नायक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करके 90 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज किया।(सौ. सोशल मीडिया)

करियर के पीक पर पूजा लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गईं और हॉलीवुड में नए सिरे से शुरुआत की। वहां उन्होंने थिएटर किया और कड़ी मेहनत के बाद फॉक्स नेटवर्क के बेहद लोकप्रिय अमेरिकन एक्शन टीवी सीरीज ‘लेथल वेपन’ (Lethal Weapon) में एक अहम किरदार हासिल किया। (सौ. सोशल मीडिया)

2017 में उन्होंने हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म ‘वन अंडर द सन’ में मुख्य अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) का रोल निभाया। आज पूजा हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में सक्रिय हैं। साथ ही, 50 पार की उम्र में भी अपनी बेमिसाल फिटनेस और योग से दुनिया को प्रेरित कर रही हैं।(सौ. सोशल मीडिया)
