नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ईद ए मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की बधाई। मुझे उम्मीद है कि यह अवसर हमारे चारों ओर एकजुटता और खुशियों को बढ़ावा देगा।”
उन्होंने आगे कहा, “दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे।”
श्री मोदी ने देशवासियों को ओणम के मौके पर भी शुभकामनाएं दी और इस त्योहार को दुनिया भर में उत्साह और जोश के साथ मनाया जाने वाला एक जीवंत उत्सव बताया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सभी को ओणम की शुभकामनाएं। यह एक जीवंत त्योहार है जिसे दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे। ओणम की शुभकामनाएं।”
