सागर: सागर जिले के थाना सिविल लाइन पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के प्रकरण में शामिल आरोपी टीकाराम उर्फ टिक्कू पिता गनेश उर्फ जलेश अहिरवार, एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया है। फरियादी बब्लू पिता गनपत पटेल, निवासी ग्राम सुआतला, थाना सिविल लाइन, सागर के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी टीकाराम उर्फ टिक्कू एवं एक विधि-विरुद्ध बालक की घटना में संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी गया ट्रैक्टर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये है, बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा थाना बण्डा क्षेत्र से एक टैंकर चोरी करना भी स्वीकार किया गया है। उक्त संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
