अशरफ अली
भोपाल: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राजधानी भोपाल में देशभक्ति का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और बाजारों में भारतीय तिरंगे की रौनक देखते ही बन रही है। हर ओर लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति से सजे बाजार लोगों में राष्ट्रप्रेम का भाव जगा रहे हैं।
शहर के न्यू मार्केट, हबीबगंज, एमपी नगर, पुराने शहर के इलाकों सहित प्रमुख मार्गों पर तिरंगे, झंडियां, बैंड-बैज, टोपी और अन्य देशभक्ति सामग्री की दुकानों पर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर खुशी से घूमते नजर आ रहे हैं, वहीं युवा और बुजुर्ग भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साहपूर्वक खरीदारी कर रहे हैं
