चोरी के साथ छोड़ी थी भड़काऊ चिट्ठी: सिविल लाइन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा आरोपी

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड स्थित एक स्टेशनरी दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ ही मौके पर एक भड़काऊ नोट भी छोड़ दिया था, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया था।

 

थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी अखिलेश लोधी, निवासी जिला दमोह, को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने दुकान में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी द्वारा छोड़े गए भड़काऊ नोट के संबंध में भी जांच की जा रही है, ताकि उसके पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

बाघों की मौत का मामला: लापरवाही पर गाज, शहडोल में दो बीट गार्ड सस्पेंड

Sun Feb 8 , 2026
शहडोल। शहडोल जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र के करपा गांव स्थित बनचाचार बीट में विगत 1 फरवरी को दो बाघों की मौत के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो वनकर्मियों राजेन्द्र पुरी और बृहस्पति पटेल को उनके पद से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार घटना के […]

You May Like