श्रीगंगानगर, 23 मई (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये श्रीगंगानगर जिले की टीम घोषित की गयी है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनोद सहारण ने शनिवार को बताया कि टीम में अर्जित गुप्ता (कप्तान), अजय कूकणा (उप कप्तान) सुमित गोदारा, शिवरतन मूंड, पूनम पूनिया, सलाऊदीन, धनंजय तिवारी, ओशनिक ग्रोवर, हितेश इंसा, हर्षप्रीत बुटटर, अमन चौधरी, शोभित मिश्रा, प्रियांशु, अकरम (विकेट कीपर ), मनीष आचार्य, आदित्य भांभू को एकादश में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि जसनप्रीतसिंह (विकेटकीपर), मोहित चौधरी, हिमांशु शर्मा और करण मिरोक सुरक्षित खिलाड़ी रहेंगे। श्री सहारण ने बताया कि उदयपुर में होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर की टीम पाली, नागौर, बांसवाड़ा कोटा, धौलपुर और उदयपुर जिलों की टीमों के साथ 50-50 ओवर के मैच खेलेगी। टीम के मुख्य कोच निशानसिंह होंगे।

