दुबई, 24 सितम्बर (वार्ता) बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इस मैच में बांग्लादेश की कप्तानी संभाल रहे जाकेर अली ने टॉस जीतने के बाद कहा कि लिटन दास को अभ्यास के दौरान चोट लगी थी और दुर्भाग्य से वह इस अहम मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एक टीम के रूप में हम काफी अच्छा कर रहे हैं और आज भी अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। बल्लेबाजी के लिए सतह अच्छी दिख रही है। हमारी टीम में चार बदलाव हुए हैं।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ”हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। पिछले 4-5 मैचों में हमें वही मिला जो हम चाहते थे और हम पहली बल्लेबाजी करके खुश हैं। हमें बस उन अच्छी चीज़ों को दोहराना है जो हम कर रहे हैं और नतीजे अपने आप हमारे पक्ष में आएंगे। खिलाड़ियों ने अपना काम किया है। मौसम अब काफी सुहावना है। हम बिना बदलाव के उतर रहे हैं।
टीमें :
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश: सैफ़ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकेर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नासुम अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान।
