मुंबई, फिल्मी दुनिया में कई ऐसी मशहूर हस्तियां हैं जो सौतेले भाई-बहन होने के बावजूद एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा चट्टान की तरह खड़े नजर आते हैं। उनके बीच की यह मजबूत बॉन्डिंग फैंस के लिए हमेशा से एक मिसाल रही है।
रिश्तों की खूबसूरत मिसाल
खून के रिश्ते से परे यह भाई-बहन एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और हर मुश्किल परिस्थिति में परस्पर साथ निभाते हैं, जो यह साबित करता है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती।

एक्ट्रेस श्रीदेवी का असमय निधन के बाद दुख की उस घड़ी ने उनके बीच की दूरियों को हमेशा के लिए मिटा दिया। आज अर्जुन कपूर अपनी दोनों छोटी बहनों का एक बड़े भाई की तरह ध्यान रखते हैं।

फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट के परिवार में पूजा भट्ट और आलिया भट्ट के बीच का रिश्ता हमेशा से मिसाल रहा है। पूजा भट्ट, महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी हैं, जबकि आलिया और शाहीन उनकी दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटियां हैं।

एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के दोनों बेटों शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के बीच का प्यार किसी से छिपा नहीं है। अलग-अलग पिता होने के बाद भी शाहिद कपूर ने हमेशा ईशान खट्टर को अपने छोटे भाई की तरह पाला और संवारा है।

