नापतौल में गड़बड़ी अधिकारी बेसूध 

सिंगरौली ।जिला मुख्यालय बैढ़न समेत नगर एवं ब्लॉक मुख्यालयों में अभी भी कई दुकानदार इलेक्ट्रॉनिक कॉटे का प्रयोग नही कर रहे हैं। बैढ़न के सब्जी मंडी दुकानों में आसानी से कई जगह देखा जा सकता है। आरोप है कि नापतौल अमला जानकर भी अनजान बना हुआ है। कार्रवाई वहीं की जाती है, जिन छोटे-बड़े व्यापारियों से जान-पहचान नही होती। आरोप यह भी लगाया जाता है कि नापतौल अमले के सांठगांठ से व्यापारी उपभोक्ताओं को चूना लगा रहे हैं। उपभोक्तओं ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

ओडिशा के बलांगिर से ऑस्ट्रिया निर्यात किया गया अंडे का पाउडर

Sat Jun 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जून (वार्ता) कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की मदद से पहली बार ओडिशा के बलांगिर से ऑस्ट्रिया को सूखे साबुत अंडे के पाउडर की पहली वाणिज्यिक खेप निर्यात की गयी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह खेप […]

You May Like