एचबीए चुनाव: 17 को मतदान, 18 अगस्त को होगी मतगणना, 75 प्रत्याशी मैदान में

जबलपुर: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 17 अगस्त को मतदान होगा। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार 3112 अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जबकि विभिन्न पदों के लिए कुल 75 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ ने पत्रकार वार्ता में दी।मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट, जस्टिस प्रणय वर्मा, जस्टिस एमएस भट्टी और जस्टिस हिमांशु जोशी दीप प्रज्ज्वलित कर मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शुरू की जाएगी।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पत्रकार वार्ता में चुनाव अधिकारी हिमांशु तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सुधाकर मणि पटेल, राजकमल चतुर्वेदी, वंदना श्रोति, राकेश तिवारी, सुशील अग्रवाल, एटी फरीदी, मनीष जैन और नितिन गुप्ता मौजूद रहे। उक्त चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये छह, पुरुष उपाध्यक्ष- 16 महिला उपाध्यक्ष-4, सचिव पद के लिये सात, सह सचित पद के लिये छह, कोषाध्यक्ष के चार, पुस्तकालय सचिव पद के लिये आठ के अलावा पुरुष कार्यकारिणी के लिये 19 व महिला कार्यकारिणी के लिये पांच सदस्य मैदान में है।

Next Post

जीता तो हाईकोर्ट बार को बनाऊंगा देश का नंबर वन आदर्श बार: मृगेंद्र सिंह

Fri Aug 14 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान आगामी सोमवार को होगा। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने जीत की स्थिति में हाईकोर्ट […]

You May Like