‘मातृभूमि’ की ट्रोलिंग पर भड़के सलमान खान, बोले- पूरी फिल्म 4 दिसंबर को दिखाऊंगा

‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की आलोचनाओं पर सलमान खान ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म AI-VFX नहीं, बल्कि भारतीय जवानों के संघर्ष और उनके परिवारों की भावनाओं पर आधारित है।

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर 10 नवंबर को रिलीज किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ दर्शकों को ट्रेलर पसंद आया, वहीं कई लोगों ने इसकी लंबाई और विजुअल इफेक्ट्स पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि ट्रेलर में ही फिल्म की पूरी कहानी दिखा दी गई है। सलमान खान ने इन आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सलमान खान ने फिल्म की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि लोग फिल्म की कहानी और उसके भावनात्मक पहलुओं पर बात करने के बजाय AI और VFX को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने फिल्म बनाई है ‘मातृभूमि’, जो हमारे देश पर बनी है, जवानों पर बनी है, उस पर लोग बात नहीं करते। बस बात करते हैं VFX की, AI की कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं। एक्टर ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग असली लोकेशन्स पर की गई है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म के पीछे की मेहनत को समझेंगे।

पूरी फिल्म 4 दिसंबर को दिखाऊंगा
ट्रेलर को लंबा बताने और उसमें पूरी फिल्म दिखा देने की आलोचनाओं पर भी सलमान ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग बोल रहे हैं कि ट्रेलर लंबा है, पूरी पिक्चर दिखाई दी। नहीं भाई, पूरी फिल्म मैं आपको 4 दिसंबर को दिखाऊंगा। सलमान ने इसी दौरान एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि नेवर जज अ बुक बाय इट्स कवर। उनका कहना था कि सिर्फ पांच मिनट के ट्रेलर को देखकर फिल्म के बारे में राय बना लेना सही नहीं है। दर्शकों को पूरी फिल्म देखने के बाद ही अपना फैसला सुनाना चाहिए।

AI और VFX नहीं, सैनिकों की भावनाओं पर दें ध्यान
सलमान खान ने दर्शकों से अपील की कि फिल्म रिलीज होने के बाद वे AI और VFX की कमियां तलाशने के बजाय उसकी कहानी और भावनाओं पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने असली लोकेशन्स पर दिन-रात मेहनत की है। एक्टर के मुताबिक, फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि भारतीय सैनिक किन मुश्किल हालात से गुजरते हैं। साथ ही उनके परिवारों और बच्चों की जिंदगी पर भी ध्यान दिया गया है।

4 दिसंबर को रिलीज होगी मातृभूमि
‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म भारतीय जवानों की कहानी पर आधारित है और 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर यह फिल्म कितनी पसंद आती है।

Next Post

महीनों पैदल चलकर भूख से तड़पीं, पैरों में पड़े छाले, फिर ऐसे बनीं हेलेन बॉलीवुड की पहली 'कैबरे क्वीन'

Sat Nov 21 , 2026
Helen Birthday: मुंबई,  युद्ध के दौरान बर्मा से 9 महीने पैदल चलकर भारत आईं हेलन ने भूख और अपनों को खोने का दर्द सहा, अपनी मेहनत से वे बॉलीवुड की पहली और सबसे फेमस कैबरे डांसर बनीं। बॉलीवुड के सुनहरे दौर की बात हो और हेलेन के डांस का जिक्र […]

You May Like