जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत रजा चौक में बम फोडऩे से मना करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, हनुमानताल के रजा चौक निवासी शाहरुख शाह (26) बीती रात करीब 10:10 बजे अपने दोस्त शहजाद, समीर और अदनान के साथ पम्प हाउस के पास मैदान में बैठा था इसी दौरान वहां का बदमाश हेमा उर्फ वाजिद आया और जोर-जोर से बम फोडऩे लगा।
शाहरुख ने जब उसे आबादी वाले मैदान में बम फोडऩे से मना किया, तो आरोपी भडक़ गया। विवाद बढऩे पर हेमा उर्फ वाजिद ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाला और शाहरुख पर वार कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला ।
