चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पर हमला

जबलपुर । सिहोरा थाना अंतर्गत दर्शनी में गांव के सरपंच पर पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर दो दबंगों ने बीच सडक़ पर हमला कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ सरपंच के साथ जमकर मारपीट की, बल्कि जाते-जाते उन्हें जान से मारने की खुलेआम धमकी भी दे डाली।पुलिस के मुताबिक दर्शनी सरपंच सुमित राय ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे वह जैसे ही वह गांव के कन्या शाला स्कूल के समीप पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे बीरा चौरसिया और संजय पटेल ने उन्हें रोक लिया।

सरपंच को देखते ही दोनों आरोपी चुनावी रंजिश को लेकर आगबबूला हो गए। वे सरपंच से अभद्रता करने लगे । जब सुमित राय ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपी संजय पटेल ने सरपंच को पीछे से कसकर दबोच लिया, जिसके बाद बीरा चौरसिया ने सरपंच पर हाथ-मुक्कों की बरसात कर दी। इसके बाद आरोपित सरपंच को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले

Next Post

मुंबई गए बैंक मैनेजर के सूने घर से जेवरात, मकान की रजिस्ट्री ले गए चोर

Wed Nov 11 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत संस्कार सिटी मेें एक बैंक मैनेजर के सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और मकान की रजिस्ट्री सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घटना के समय पीडि़त मुंबई में थे। पड़ोसियों की सूचना पर जब वे वापस लौटे, तब चोरी […]

You May Like