कभी राज कपूर के नौकरों वाले कमरे में रहता था बोनी कपूर का परिवार, आज बॉलीवुड में है बड़ा नाम

Boney Kapoor Birthday: मुंबई, फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे तंगी के दौर में उनकी फैमिली राज कपूर के सर्वेंट क्वार्टर में रहने को मजबूर था।

Boney Kapoor Struggle Story: मायानगरी मुंबई का स्टारडम जितना खूबसूरत बाहर से नजर आता है, उसके पीछे छिपे संघर्ष की दास्तान उतनी ही दर्दनाक और प्रेरणादायक होती है। आज बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के दम पर एक बड़ा नाम हासिल कर चुके फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं।

एक दौर ऐसा भी था जब फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कपूर परिवार के इस हिस्से को अपनी दो जून की रोटी और सिर पर छत के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। परिस्थियां इतनी बुरी थी कि परिवार को मजबूरन राज कपूर के यहां नौकरों और ड्राइवरों के लिए बने सर्वेंट क्वार्टर में सहारा लेना पड़ा था।

जब घर चलाने के लिए जेब में नहीं थे पैसे
बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर आज भले ही बॉलीवुड के चमकते स्टार्स और बड़े नाम हों, लेकिन इनका शुरुआती जिंदगी तमाम पैसों की तंगी से घिरा हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने खुलकर अपने उन काले दिनों को याद किया जब उनके पिता सुरिंदर कपूर के पास न तो कोई परमानेंट नौकरी थी और न ही रहने के लिए कोई ढंग का ठिकाना।

बोनी कपूर और अनिल कपूर के पिता बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आए थे, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें भारी हार और तंगी का सामना करना पड़ा था। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि परिवार को गुजारे के लिए जगह-जगह की ठोकरें खानी पड़ रही थीं और उन्हें राज कपूर के सर्वेंट क्वार्टर में रहना पड़ा था।

लेबर राइट्स के लिए पिता ने छोड़ दी थीं कई जॉब
फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर को जिंदगी में काफी संघर्ष करना पड़ा था। बोनी ने बताया कि उनके दादाजी ने उन्हें पृथ्वीराज कपूर के पास भेजा था क्योंकि उनके पिता ने लगभग 10 से 12 नौकरियां सिर्फ इसलिए छोड़ दी थीं क्योंकि वे मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाते थे।

लेबर्स का साथ देने और उनके राइट्स की लड़ाई लड़ने के कारण उन्हें बार-बार अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी थीं। पिता के इसी उसूलपसंद और ईमानदार बर्ताव ने उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था, जिसके चलते पूरा परिवार भारी कर्ज के दलदल में फंस गया था

कपूर भाइयों ने मिलकर संभाली घर की स्थिति
जब परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा और पिता की तबीयत भी दिल की बीमारी के चलते खराब रहने लगी, तब घर की बिगड़ते हालात को संभालने की जिम्मेदारी बोनी कपूर और उनके छोटे भाई अनिल कपूर ने अपने कंधों पर ले ली।

दोनों भाइयों ने मिलकर यह पक्का फैसला किया कि वे इस मुसिबत से बाहर निकलेंगे। तय हुआ कि अनिल कपूर एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाएंगे और बोनी कपूर फिल्म निर्माण के काम को संभालेंगे।

बोनी ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट के तौर पर की थी, लेकिन इस दौरान भी मुश्किलें उनका पीछा नहीं छोड़ रही थीं। कई बार हालात इतने खराब हुए कि फिल्म बनने से पहले ही डायरेक्टर का निधन हो गया, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत के दम पर धीरे-धीरे मुंबई में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

 

Next Post

कभी बस कंडक्टर थे जॉनी वॉकर, 26 रुपये थी सैलरी, ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन

Wed Nov 11 , 2026
Johnny Walker Birthday Special: मुंबई, जॉनी वॉकर ने बस कंडक्टर से बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन तक का सफर तय किया। जानिए कैसे 26 रुपये की नौकरी करने वाले बदरुद्दीन को गुरु दत्त ने जॉनी वॉकर नाम दिया। Johnny Walker Birth Anniversary Life Story: हिंदी फिल्म सिनेमा में ऐसे चुनिंदा ही […]

You May Like